फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित हत्याकांड का खुलासा ः दोस्त ही निकले कातिल

Sun, 26 Feb 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में अमित की हत्या का आरोपी विकास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़ाना।  बागपत जनपद के गांव तवेला गढ़ी निवासी अमित हत्याकांड का  पुलिस ने खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों में से एक को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा फरार है। हत्यारोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल बरामद किया। अमित की हत्या का कारण उसका मोबाइल बना है। अमित के दो साथियों ने ही उसकी हत्या कर डाली।
विज्ञापन


कस्बे के मंदवाड़ा रोड पर धर्मपाल त्यागी के गन्ने के खेत से 14 फरवरी को सुबह पुलिस को अज्ञात शव बरामद हुआ था। करीब दो घंटे बाद शव की शिनाख्त बागपत जनपद के तवेला गढ़ी निवासी अतर सिंह के बेटे अमित (18)  के रूप में हुई थी। मृतक के भाई ने बुढ़ाना पहुंचकर अपने भाई की शिनाख्त की थी। इस घटना की रिपोर्ट मृतक के चचेरे भाई यशवीर ने बुढ़ाना कोतवाली में अज्ञात में दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि मृतक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर कस्बे के मोहल्ला पूर्वी पछाला निवासी विकास पुत्र विनोद जाटव को शुक्रवार को शाम करीब चार बजे उसके घर से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से मृतक का स्मार्ट फोन बरामद किया।पकड़े गए विकास से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि अमित की विकास तथा बागपत जनपद के गांव दाहा निवासी विक्रांत के साथ दोस्ती थी। अमित के स्मार्ट फोन में तीनों दोस्तों की अलग-अलग कुछ निजी तस्वीरें कैद थी। 12 फरवरी को अमित शाम के समय बुढ़ाना पहुंचा। विक्रांत और विकास ने अमित से अपनी गोपनीय तस्वीरों को डिलीट मारने के लिए मोबाइल की मांग की। जिस पर अमित ने फोन देने से मना कर दिया। जिससे नाराज दोनों दोस्तों ने योजना बनाकर अमित को कस्बे के मंदवाड़ा रोड पर ले गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विकास व विक्रांत ने अमित की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके मुंह में गन्ने ठूस दिए। पुलिस ने बताया कि विकास का दूसरा साथी विक्रांत फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारोपी विकास का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें