फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण पीएचसी पर जल्द होगी नये चिकित्सकों की तैनाती : डा. मांगलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। वहीं, कोविड वैक्सीनेशन कक्ष का जायजा भी लिया। उन्होंने बताया कि पीएचसी पर जल्द चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक सुबह करीब साढ़े दस बजे देवबंद सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। जिसमें सभी कर्मचारियों की उपस्थिति मिली। इसके बाद इमरजेंसी और वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किया। वहीं, अस्पताल में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी ली। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि 18 से 45 उम्र वालों का वैक्सीनेशन समय पर किया जा रहा है। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्राज सिंह ने सीएमओ को अवगत कराया कि महिला अस्पताल में अलग से जेनरेटर नहीं है। जिस कारण बिजली गुल होने पर कार्य बाधित हो जाता है। वहीं सीएमओ को सीएचसी में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिला, जिसपर उन्होंने नारजगी जताई।
कर्मचारियों ने अस्पताल में गंदे पानी की निकासी एवं रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने की मांग रखी। बताया कि बारिश होने पर अस्पताल परिसर में जलभराव की स्थिति हो जाती है। जिससे कर्मचारियों व अस्पताल में आने वाले मरीजों तथा तीमारदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। जिस पर सीएमओ ने उचित कार्रवाई की चिकित्सा अधीक्षक को आश्वासन दिलाया। वहीं, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को निर्देशित किया। बताया कि ग्रामीण पीएचसी पर जल्द ही नए चिकित्सकों की तैनाती सरकार द्वारा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें