फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफे के मामले का पटाक्षेप

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में सीएमओ से वार्ता करते चिकित्सक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफे के मामले का पटाक्षेप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएमओ द्वारा नोटिस जारी किए जाने के विरोध में जिले के दस चिकित्सा अधीक्षकों द्वारा प्रभारी पद से सामूहिक त्यागपत्र देने के मामले का पटाक्षेप हो गया। सीडीओ आलोक यादव के निर्देश पर सीएमओ और डॉक्टरों के बीच हुई वार्ता में इस्तीफा वापसी पर सहमति बनी। साथ ही सीएमओ ने कहा कि उनके नोटिस वापस लिए जाएंगे तथा पंद्रह दिनों में समस्याओं का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने स्वास्थ्य मेलों का भ्रमण कर गैरजाहिर रहे डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए तथा कुछ का वेतन रोक दिया था। शुक्रवार शाम ब्लॉकों के सीएचसी और पीएचसी के दस चिकित्सा अधीक्षकों ने अपना सामूहिक त्याग पत्र सीएमओ दफ्तर पर भेज दिया था। उन्होंने कहा था कि वो प्रभारी के पद पर काम नहीं करेंगे, चिकित्सा अधिकारी के रूप में काम करते करेंगे। मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने सीडीओ आलोक यादव को इस मामले को देखने को कहा। सीडीओ ने सीएमओ और डॉक्टरों से आपस में बैठक करने को कहा। शनिवार शाम को सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल और सभी दस डॉक्टरों के बीच बैठक हुई। जिससे डॉक्टरों ने अपनी परेशानी रखते हुए कहा कि काम की अधिकता के कारण उन्हें परेशानी आ रही है। नोटिस भेजने का भी मुद्दा उठाया गया। जिस पर सीएमओ ने इस्तीफा स्वीकार न करते हुए वापस किया तथा नोटिस भी वापस लेने और पंद्रह दिनों में डॉक्टरों की समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। जिस पर डॉक्टरों ने सहमति जता दी। सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि सीएमओ और डॉक्टरों के बीच कुछ गतिरोध था, जो बैठक के दौरान दूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें