फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर ने आशा को पीटा   

Wed, 26 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस पर धरना देतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आशा के सात आई गर्भवती महिला का पूरी रात डॉक्टर ने उपचार नहीं किया। आशा ने जब इसकी शिकायत की तो डॉक्टर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया गया। आक्रोशित आशाओं ने सीएमओ ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। सीएमओ ने महिला सीएमएस और डा.ॅ बीके ओझा को मामले की जांच सौंपी है।       
विज्ञापन


बघरा की आशा कार्यकर्ता सुनीता मरीज ममता को लेकर महिला चिकित्सालय आई थी। सोमवार रात महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनीता के मुताबिक सुबह तक महिला का उपचार शुरू नहीं किया गया। इस संबंध में आशा ने जब डॉ. निशी से बात की तो उन्होंने मरीज को डरा दिया और कहा कि पेट में बच्चा खत्म हो चुका है। इसके बाद अल्ट्रासाउंड कराया गया तो बच्चा ठीक पाया गया। 

आशा इस बात को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची तो आरोप है कि डॉक्टर ने उसकी पिटाई कर दी। यह सूचना कुछ ही देर में अन्य आशाओं तक पहुंच गई। सीएमओ ऑफिस पर आशाओं ने हंगामा कर दिया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार ने महिला सीएमएस अमिता गर्ग और डॉ. बीके ओझा को मामले की जांच सौंपी है। इस दौरान अंजू शर्मा, सीमा त्यागी, बालेश, संगीता, चांदतारी, अनुराधा, फमिदा, खुर्शिदा, प्रतिभा, सुमन, पूनम, रेखा, सोहनवीरी, ममतेश, ऊषा, कुसुम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें