फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से नदारद मिली चिकित्सकों की टीम

Tue, 31 Jul 2018 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मेडिकल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला और पुरकाजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ड्यूटी से नदारद मिली पुरकाजी ब्लाक की आरबीएसके टीम के वेतन रोकने के आदेश जारी किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बरला स्थित कांवड़ चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी का भी निरीक्षण में चिकित्सक गायब मिले। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के चिकित्सक डॉ भारत सिंह पुंडीर, डॉ मुजीब, डॉ तैय्यब, डॉ मेघा गुप्ता, हिमांशु जौहरी एवं प्रतीक कुमार के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में तो पाए गए, लेकिन उनके माइक्रोप्लान का भौतिक सत्यापन करने के बाद पता चला कि उक्त टीम को आज आंगनबाड़ी केंद्र बरला में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जाना था, किंतु पूरी टीम उक्त आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं पहुंची।

सीएमओ ने आरबीएसके की पूरी टीम के वेतन रोकने के आदेश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी पर  दीपक तोमर एसटीएलएस, सतेंद्र कुमार एसटी, कुसुम एएनएम के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर तो किए गए थे,
विज्ञापन


लेकिन भौतिक सत्यापन पर पता चला कि तीनों अपनी ड्यूटी से नदारद थे, जिसके लिए उक्त तीनों का भी वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देश किया गया। सीएमओ ने इमरजेंसी कक्ष, स्टाक बुक का भी निरीक्षण किया, जिसके उचित प्रकार से रखरखाव के निर्देश दिए। डॉ अभ्युदय सिंह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरकाजी को  एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के लिए कहा। निरीक्षण में एसीएमओ डॉ वीके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें