फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक दंपती को मिली प्यार की मंजिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक दंपती को मिली प्यार की मंजिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अलग-अलग वर्ग के डॉक्टर युगल को रविवार को दिन भर की जद्दोजहद के बाद आखिरकार अपने प्यार की मंजिल मिल ही गई। घंटों हंगामे के बाद शाम के समय पुलिस ने डॉक्टर युवती को उसके प्रेमी डॉक्टर के सुपुुर्द कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी युवक ने बीएएमएस की है। डॉक्टरी करने के दौरान ही युवक के प्रेम संबंध दूसरे वर्ग की गांव शेरपुर निवासी सहपाठी युवती से हो गए थे। लंबे प्रेम प्रसंग के बाद पढ़ाई पूरी करने के बाद गत दो जून को युवक-युवती ने बिना किसी को बताए गाजियाबाद पहुंचकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद युवती फिर से गांव शेरपुर स्थित अपने घर जाकर रहने लगी थी। इसी दौरान किसी तरह युवती के परिजनों को उसकी कोर्ट मैरिज की जानकारी लग गई, जिस पर उन्होंने उस पर युवक से प्रेम संबंध खत्म करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही डॉक्टर युवक रविवार सुबह शहर कोतवाली जा पहुंचा और कोर्ट मैरिज संबंधी समस्त कागजात दिखाते हुए युवती को उसके परिजनों द्वारा बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए मुक्त कराए जाने की मांग की। इस पर पुलिस गांव शेरपुर पहुंचकर युवती को उसके घर से थाने ले आई। थाने में दोनों पक्षों की मौजूदगी में युवक-युवती एक साथ ही रहने की जिद पर अड़े रहे। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि घंटों हंगामे के बाद आखिरकार शाम के समय युवती के परिजन बैकफुट पर आ गए। इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें