फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर फिट रखने के लिए करते हैं योग : जस्टिस टॉमीस्लव

विज्ञापन
भायला में योग सीखने यूरोप के क्रोएशिया से आए जस्टिस टॉमीस्लव व उनकी पत्नी सैंजना को सम्मानित करत? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। यूरोप के क्रोएशिया में क्रिमनल जज टॉमीस्लव और उनकी पत्नी सैंजना भायला महाविद्यालय में योग सीखने पहुंचे हैं। दोनों विदेशी मेहमान यहां पर योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति की जानकारी भी ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

जस्टिस टॉमीस्लव ने बताया कि यूरोप में लोग योग को केवल शारीरिक फिटनेस ठीक रखने के लिए ही करते हैं न कि आत्मा एवं मन को ठीक करने के लिए। यूरोपियन लोगों का मानना है कि मानव जीवन हमें दोबारा नहीं मिलता है। टॉमीस्लव के साथ आईं उनकी पत्नी सैंजना ने बताया कि वह डा. अरुण योगी से आध्यात्मिक योग सीखने भायला पहुंचीं हैं। योग करने से शरीर की फिटनेस ठीक रखती है। वह योग सीखने के बाद यूरोप के लोगों को भी आध्यात्मिक योग से होने वाले फायदे बताएंगी, साथ ही भारतीय संस्कृति और योग का प्रचार प्रसार करेंगी। भारतीय संस्कृति से वह बेहद प्रभावित हुईं हैं। इस दौरान दोनों विदेशी मेहमानों ने बीडीओ प्रभात कुमार और ग्राम प्रधान कुशलपाल सिंह समेत अन्य लोगों के साथ भी चर्चा की। कृति योग सेवा समिति की ओर से दोनों मेहमानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजयपाल, सुशील कुमार, संदीप त्यागी, उदय, अरुण राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें