फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संप्रदायों के बीच संघर्ष, पथराव

Tue, 01 Nov 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुुजुर्ग में बाइक और ट्रैक्टर चालक में साइड को लेकर हुई कहासुनी के चलते दलितों और दूसरे समुदाय के लोगों में ईंट पत्थर और लाठी डंडे चल गए। दलितों ने महिला को बुरी नीयत से दबोचने का आरोप भी लगाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुुजुर्ग में बाइक और ट्रैक्टर चालक में साइड को लेकर हुई कहासुनी के चलते दलितों और दूसरे समुदाय के लोगों में ईंट पत्थर और लाठी डंडे चल गए। दलितों ने महिला को बुरी नीयत से दबोचने का आरोप भी लगाया। एसपी देहात, सीओ, पीएसी सहित भोपा और ककरौली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। कई लोगों को लिया हिरासत में लिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन



नंगला बुजुर्ग में सोमवार शाम को यह घटना हुई। दलित समाज के मोनू और गांव के ही विशेष समुदाय के एक व्यक्ति से साइड को लेकर कहासुनी हो गयी। उस समय तो मामला शांत हो गया था। देर शाम मोनू और लियाकत में किसी बात को लेकर गाली गलौच हो गयी। एक दूसरे पक्ष के लोग इकट्ठे हो गये, जिन्होंने ईट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

दलित युवक का आरोप है कि विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने उसकी पत्नी व एक अन्य युवती को बुरी नीयत से दबोच लिया। जब महिला ने उनका विरोध किया तो चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि रास्ते में खड़ी बाइक को हटाने को लेकर दलित समाज के मोनू से कहासुनी हो गयी थी। जिसे लेकर यह मामला हुआ। भोपा थाना प्रभारी योगेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे।
विज्ञापन


दोनो ओर से हुई ईंट, पत्थर बाजी में मोनू उसकी पत्नी, बबलू, रामरति, रीटा, ममता, शीशपाल, लियाकत, सद्दाम, मुंात्याज आदि घायल हो गए। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। एस पी देहात विनीत भटनागर, सीओ अकील अहमद पीएसी सहित ककरौली व भोपा पुलिस मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात ने बताया मामूली बात पर विवाद हुआ था, जिसको पुलिस गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल कर रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें