फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो हथियार तस्कर दबोचे

Sun, 28 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर कोतवाली में हथियार तस्करों की जानकारी देते एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो हथियार तस्करों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में अवैध असलहे और दो चोरी की बाइकें भी मिली हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार रात शहर कोतवाली पुलिस सड़कों पर चेकिंग कर रही थी। रात करीब दस बजे अंबा विहार के चइिरागिया मदरसे के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका तो दोनों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। शनिवार को शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों ने अपने नाम इरफान पुत्र हासिम और आसिफ पुत्र मुबारिक  निवासीगण काटका कोतवाली जानसठ बताए हैं।

प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए दोनों शातिर किस्म के बदमाश हैं। दोनों के पास से पुलिस को चार देशी तमंचे, चार मस्कट, सात कारतूस जिंदा और दो खोखा 315 बोर के मिले हैं। आरोपियों के पास से  चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। अभी पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। बदमाशों को पकडने वाली टीम में दरोगा सुनील नागर, सोबीर नागर, अरविंद कुमार, गयूर अली, अमरदीप आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


तीन से पांच हजार में बेचते थे तमंचे ः शहर कोतवाली द्वारा पकड़े गए हथियार तस्करों के बारे में एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी तीन हजार में तमंचा और पांच हजार में मस्कट की बेचते थे। दोनों तस्कर बुढ़ाना के जौला से हथियारों को खरीदकर शहर और आसपास के अन्य जनपदों में बेचते थे। पुलिस इस मामले में जौला में  तमंचों को बनाने वालों और तस्करों से इन्हें खरीदने वालों के बारे में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें