टीका जरूर लगवाएं, जागरूकता से ही होगा बचाव
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग बच्चों के टीकाकरण की तैयारी में जुटा है। गण्यमान्य लोगों का कहना है कि बच्चों का टीकाकरण होने से बीमारियों से बचाव होगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन जरूर करना चाहिए।
रामपुर निवासी एवं इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हेमंत कुमार का कहना है कि कोरोना जैसी संक्रामक महामारी से बचने के लिए सरकार ने कोरोनारोधी टीका उपलब्ध कराया है। टीकाकरण को अपनाकर ही हम अपना और अपने परिजनों का बचाव कर सकते हैं। अभिभावकों को इस टीकाकरण अभियान का लाभ उठाना चाहिए और उचित समय पर टीकाकरण कराना चाहिए। उन्होंने अपने विद्यालय के सभी छात्रों का टीकाकरण समय से पूर्ण कराया है। बेहड़ा थ्रू के प्रधान दिनेश राठी का कहना है कि हमें और अपने परिवार को सुरक्षित व स्वस्थ रखना है तो टीका जरूरी है। भोपा निवासी समाजसेवी शीनू अग्रवाल का कहना है की कोरोना से बचने के लिए टीका अति आवश्यक है, क्योंकि यह एक सुरक्षा कवच है।
जमीयत उलमा ए हिंद के प्रदेश सचिव हाजी शाहिद त्यागी का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है। 12 वर्ष से ऊपर के किशोराें और सभी नागरिक कोरोना का टीकाकरण अवश्य कराने के साथ समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। पुरकाजी नगर चेयरमैन जहीर फारूखी का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। हम सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए। वैक्सीन लगाकर हम अपने आपको व अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रख सकते हैं। बच्चों के लिए कोरोना टीका उपलब्ध है। अभिभावकों को अपने बच्चों को भी टीकाकरण भी अनिवार्य रूप से कराना चाहिए।
जहीर फारूखी- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शीनू अग्रवाल- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिनेश राठी- फोटो : MUZAFFARNAGAR
हेमंत कुमार- फोटो : MUZAFFARNAGAR