फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डीएम इलेवन ने दस रन से जीता मैच

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ​​प्रशासन ओर उद्यमियों की टीम को सम्मानित करते डीएम उमेश  - फोटो : रायफल क्लब मैदान में कबड्डी लीग के पहले मैच में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मैत्री क्रिकेट मैच में डीएम इलेवन ने फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को पराजित कर दिया। प्लेयर ऑफ द मैच एसएसपी अभिषेक सिंह रहे।
विज्ञापन

श्रेष्ठ गेंदबाज सीडीओ संदीप भागिया रहे जबकि श्रेष्ठ बल्लेबाजसिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह को चुना गया। डीएम उमेश मिश्रा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए। एसएसपी ने 47, सिटी मजिस्ट्रेट ने 42 और एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने 26 रनों का योगदान दिया। फेडरेशन की ओर से सौरभ, श्रेय और आकाश ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फेडरेशन की टीम 20 ओवर में 164 रन ही बना सकी। प्रतीक ने 34, आकाश जैन ने 46 और जगरोशन गोयल ने 38 रन बनाए। सीडीओ ने तीन ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए। अंपायर पलक शर्मा, आदिल और स्कोरर यश रहे। कमेंट्री डॉ. राजीव कुमार ने की।
एसडीएम निकिता शर्मा, सीओ मंडी रूपाली, पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अंकुर गर्ग, अभिनव स्वरूप, अरविंद गुप्ता, अनिल कुमार अन्नू, संजय वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें