फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, उपचारार्थ बंदियों से पूछी कुशलक्षेम

विज्ञापन
नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा। विशेष रूप से कारागार के अस्पताल में विभिन्न बीमारियों का उपचार करा रहे बीस बंदियों से मिलकर उनसे आवश्यक जानकारी ली। डाक्टरों को बीमार बंदियों की अच्छी देखरेख व किसी दवाई की जरुरत पड़ने पर जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव के लिये की सभी व्यवस्थाओं को चेक किया। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न बिमारियों से ग्रस्त कारागार के अस्पताल में उपचार करा रहे बीस बंदियों से उनकी बीमारी के बारे में जानकारी ली। उपचार में किसी प्रकार की परेशानी या फिर जरूरत के बारे में पूछा। अस्पताल में मौजूद डाक्टरों को बंदियों की अच्छी देखभाल करने को कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बंदियों से संबंधित कारागार डायरी की जांच की। बंदियों को दिये जाने वाले खाने एवं पानी की व्यवस्था की भी जांच की।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रागार का निरीक्षण कर वहां शस्त्रों की संख्या व पर्याप्ता के बारे में जानकारी लेकर उनकी अच्छी देखरेख को कहा। कारागार के प्रांगण का निरीक्षण कर वहां सफाई, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था को अच्छी व मजबूत करने के निर्देश दिये। कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोई घर एवं अन्य स्थानों का निरीक्षण कर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं को देखा। कारागार में लगी जैमर प्रणाली को भी चेक किया। कारागार में निरुद्ध शातिर एवं राजनैतिक पृष्ठ भूमि वाले बंदियों पर कड़ी निगरानी के लिये निर्देशित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रह कर ड्यूटी करने के आदेश दिये। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक सीताराम शर्मा व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

जिला कारागार का निरीक्षण कर आते डीएम व एसएसपी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला कारागार का निरीक्षण कर आते डीएम व एसएसपी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें