फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने किया शराब की दुकानों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम-एसएसपी ने किया शराब की दुकानों का निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने रविवार दोपहर शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान शराब के बार कोड की जांच करने के साथ ही स्टॉक रजिस्टर से दुकान में रखी शराब का भी मिलान किया गया।
विज्ञापन

अलीगढ़ में हुए अवैध शराब कांड के चलते एहतियातन जनपद में भी अवैध शराब को लेकर बड़ा अभियान पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है। इसके तहत जहां एक ओर गांव-देहात में अवैध शराब माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, वहीं शहर क्षेत्र के साथ ही जिले भर के शराब की दुकानों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी के तहत रविवार दोपहर डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव अचानक शराब की दुकानों पर पहुंचे और दुकान के स्टॉक रजिस्टर की जांच कर दुकान में उपलब्ध शराब से उसका मिलान कराया। यही नहीं, दुकानों में उपलब्ध शराब के बार कोड की भी गहनता से जांच कराई गई। इस दौरान शराब की दुकान संचालक व सेल्समैनों को शराब की बोतल पर अंकित मूल्य अधिक दाम वसूलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें