फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों का जायजा लिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने शुक्रवार को गेहूं क्रय केंद्रों पर अचानक पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवीन मंडी, सिसौना आदि क्रय केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को सभी संबंधित आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल दर पर गेहूं की खरीद की जाए। केंद्र पर किसानों के बैठने के स्थान, पीने के पानी, टेंट आदि का प्रमुखता से ख्याल रखा जाए। केंद्र समय से खोले जाएं। डीएम ने इस दौरान केंद्रों पर बोरा, तौल मशीन, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की केंद्र प्रभारियों से जानकारी की। कहा कि केंद्र प्रभारी गांवों में ग्राम प्रधानों से संपर्क करके किसानों के मध्य प्रचार-प्रसार कराया जाए। इससे पहले डीएम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत एफसीआई के गोदाम रामपुर तिराहे का निरीक्षण भी किया। इसके बाद मतगणना के संबंध में नवीन मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूमों, कैमरों व उसकी सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। एसडीएम सदर दीपक कुमार, डिप्टी आरएमओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें