फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क चरथावल में किसी की नहीं होगी एंट्री: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। एसडीएम सदर दीपक कुमार और सीओ सदर हेमंत कुमार ने कहा कि चरथावल क्षेत्र में बिना मास्क लगाए एंट्री नहीं होगी। उन्होंने शुक्रवार को बिना मास्क घूमने वालों पर एक-एक हजार रुपये के जुर्माना लगवाया तथा शमन शुल्क वसूला।
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में प्रवेश के मुख्य रास्तों पर मास्क चेकिंग कराई। 11 लोगों को बिना मास्क के घूमने पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाया। उन्होंने थानाभवन मार्ग पर राजीव मार्केट तिराहे, रोहाना तिराहा, बाजार में घूमकर चालान कराएं। दुकानों पर बिना मास्क कार्य करने वालों पर सख्ती बरतने और मास्क नहीं लगाने वालेे ग्राहकों को सामान नहीं देने की अपील की। एसएचओ ने कहा कि बिना मास्क के किसी को नहीं घूमने दिया जाएगा। शासन की गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर आरोपी को 10 हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ सकता है। वहीं, पुलिस ने बाजारों में घूमकर शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें