फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चरथावल ब्लॉक के प्रधानों से संवाद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने चरथावल ब्लॉक के प्रधानों से संवाद किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/चरथावल। जिले के सभी ब्लॉकों में शनिवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डीएम सेल्वा कुमारी जे ने ग्राम प्रधानों के साथ ब्लॉक परिसर में संवाद किया। उनको विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और मार्गदर्शन किया।
ब्लॉक परिसर में आयोजित बैठक में डीएम ने ग्राम प्रधानों से कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, हाइपोक्लोराइड व ब्लीचिंग छिड़काव, फॉगिंग कार्य कराने आदि आह्वान किया। हैंडपंपों की मरम्मत एवं रिबोर का कार्य भी प्राथमिकता पर कराने तथा वर्षा से पूर्व तालाबों की साफ-सफाई भी अवश्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पूर्व में ऑपरेशन कायाकल्प केे अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अच्छा कार्य किया है, उसी प्रकार सब सेंटरों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कार्य कराए जाए। डीएम ने सभी ग्राम प्रधानों को ‘मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव’ के संदेश के संबंध में प्रत्येक ग्रामवासी को प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान एडीएम वित्त आलोक कुमार, बीडीओ चरथावल तुलसीराम प्रजापति, विकास खंड के नोडल अधिकारी सहित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें