फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
ग्राम रसूलपुर में लगाई जन चैपाल में समस्या सुनती जिलाधिकारी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डीएम ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

भोपा। डीएम ने भोपा के गांव रसूलपुर में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने रजबहे में पानी नहीं आने की शिकायत की तथा गांव में गन्ना सेंटर बनाए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान गांव रसूलपुर पहुंचीं। डीएम ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित कई लाभकारी योजनाएं चालू की गई हैं, जिसका महिलाओं को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह डिलीवरी सरकारी अस्पताल में कराएं, वहां केयर के साथ-साथ कुछ धनराशि दी जाती है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनेकों कार्यक्रम चलाकर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी व उपचार कराया जाता है इसका भी लाभ उठाएं। यह भी कहा कि जो गांव प्लास्टिक मुक्त होगा उसे जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में आंगनबाड़ी द्वारा लगाए गए स्टालों पर जाकर टीम से जानकारी की। एडीएम अमित कुमार, एसडीएम जानसठ अनुज मलिक ने भी ग्रामीणों को गोल्डन कार्ड, कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी दी। साथ ही भूमि विवाद सहित अन्य विवादों को प्रयास करें कि गांव के झगड़े गांव में ही निपटाए जा सकें। सीएमओ डा. पीएस मिश्रा, एसीएमओ बीके ओझा द्वारा स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने गांव के नलकूपों के पानी की जांच, जर्जर विद्युत उप केंद्र की बिल्डिंग के निर्माण के साथ-साथ राजकीय हाईस्कूल को इंटर कराने की मांग की। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी, ग्राम प्रधान मदन पाल सिंह, पूर्व प्रधान जगपाल सिंह, ओंकार सिंह,कसौली प्रधान शेर अली, नन्हेड़ा प्रधान दारा सिंह, गादला प्रधान अशोक कुमार, नन्हेडी प्रधान विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें