कप्तान ने इसी गांव के अपराधी छवि के एक युवक को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि चुनाव में किसी वोटर या प्रत्याशी को डराने या प्रलोभन देने की कोशिश की, तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने ग्रामीणों ने बिना दबाव और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
डीएम ने बताया सभी बूथों पर प्रशासन कंट्रोल रूम का नंबर लिखवा रहा है। किसी भी समस्या आने पर उस पर फोन किया जा सकता है। डीएम मतगणना केंद्र के लिए लुहारी अजीजपुर में प्रस्तावित आईजी पब्लिक स्कूल पहुंची, तो उनका पारा चढ़ गया। यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे और यह संस्था प्रधान पद के उम्मीदवार की बताई गई थी। इस पर उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से नाराजगी जताई।
बाद में चरथावल गांधी इंटर कॉलेज, जहां पिछले साल मतगणना हुई थी। उसका मुआयना किया। यहां प्रधानाचार्य डा. मनोज गुप्ता से वार्ता की और मतपेटियों के कक्ष को देखा। मौके पर सीडीओ आलोक यादव, एडीएम ई अमित सिंह, एसडीएम सदर दीपक कुमार, बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, एडीओ पंचायत संदीप कुमार, सीओ हेमंत कुमार, एसएचओ एमपी सिंह मौजूद रहे।