फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद जेल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसएसपी

विज्ञापन
देवबंद उप कारागार का निरीक्षण का बाहर आते डीएम अखिलेश सिंह व एसएसपी डा. एस. चनप्पा - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस. चनप्पा ने शनिवार को देवबंद उप कारागार का निरीक्षण किया, लेकिन उन्हें निरीक्षण में कोई खामी नहीं मिली।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस. चनप्पा शनिवार की दोपहर करीब 1.30 बजे उप कारागार पहुंचे। वहां उन्होंने करीब 30 मिनट तक महिला एवं पुरुष बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से पूछताछ भी की। साथ ही जेल के अस्पताल, पाकशाला आदि का भी निरीक्षण किया। कार्यवाहक जेलर सुरेश बहादुर सिंह से पूछा क्या सभी सजायाप्ता बंदियों को वकील मुहैया करवाए हैं या नहीं। जिस पर जेलर ने जवाब दिया कि सभी बंदियों को वकील मुहैया करवा दिए हैं। डीएम ने बंदियों के कोरोना टैस्ट के बारे में भी पूछताछ की। जेल स्टाफ ने बताया सभी बंदियों के कोरोना टेस्ट करवाए जा चुके हैं।
डीएम ने जेल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। करीब दो बजे डीएम व एसएसपी जेल का निरीक्षण कर सहारनपुर लौट गए। कार्यवाहक जेलर सुरेश बहादुर सिंह ने बताया वर्तमान में जेल में 206 बंदी हैं। इनमें से एक महिला समेत 44 बंदी सजायाप्ता हैं। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने डीएम व एसएसपी के जेल के निरीक्षण के संबंध में अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें