फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर्व 2026: तिथियों के संयोग से छह दिन तक चलेगा पंच महोत्सव, यह रहेंगे विशेष पूजा मुहूर्त

Thu, 05 Nov 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दीपावली 2026 इस बार छह दिन तक मनाई जाएगी। आठ नवंबर को दीपावली और 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा व अन्नकूट उत्सव होगा। जानें तिथियों का विशेष संयोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपों का महापर्व दीपावली इस बार तिथियों के विशेष संयोग के कारण छह दिन तक मनाया जाएगा। सामान्य तौर पर पांच दिनों तक चलने वाला पंच महोत्सव इस बार छह नवंबर से 11 नवंबर तक चलेगा। दीपावली और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिन का अंतर रहेगा। आठ नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव 10 नवंबर को होगा। नौ नवंबर को पर्वों के बीच एक दिन का अंतर रहेगा।

विज्ञापन


ज्योतिषयों का कहना है कि भारतीय पंचांग में त्योहारों का निर्धारण केवल तारीखों से नहीं, बल्कि सूर्योदय के समय तिथि की स्थिति और विशेष मुहूर्त के आधार पर होता है। इस बार तिथियों के संयोग के कारण पंच महोत्सव छह दिनों में विस्तारित हो रहा है।

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि नौ नवंबर को दोपहर 12:31 बजे शुरू होकर 10 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे तक रहेगी। नौ नवंबर को सूर्योदय अमावस्या तिथि में और 10 नवंबर को प्रतिपदा तिथि में होने के कारण गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को मनाई जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रदूषण से नहीं राहत: दिवाली से पहले ही मेरठ की हवा खतरनाक, शताब्दीनगर में एक्यूआई 439; घरों में रहने की सलाह

Trending Videos

अमावस्या तिथि में देवता पूजन का है विशेष महत्व
शुकतीर्थ के आचार्य अशोक शुक्ल के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि आठ नवंबर को सुबह 11:27 बजे शुरू होकर नौ नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण महालक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन आठ नवंबर को किया जाएगा।

छोटी दीपावली सात नवंबर को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अमावस्या तिथि में पितरों और कुल देवताओं का पूजन भी विशेष महत्व रखता है। इस बार आठ नवंबर को सुबह 11:27 बजे के बाद यह पूजन किया जा सकेगा। 

यह रहेंगे विशेष पूजा मुहूर्त
विष्णुलोक के ज्योतिषविद् पंडित हेमंत वशिष्ठ ने बताया कि छह नवंबर को धनतेरस पर शाम 5:48 से 7:54 बजे तक पूजन का मुहूर्त रहेगा। सात नवंबर को छोटी दीपावली पर यम दीपदान के लिए प्रदोष काल शाम 5:29 से 8:07 बजे तक रहेगा। आठ नवंबर को गृहस्थों के लिए महालक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 5:54 से रात 7:50 बजे तक रहेगा। दुकान, प्रतिष्ठान और कार्यालयों में बहीखाता पूजन दोपहर 1:25 से 2:52 बजे तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन

छह दिन तक रहेगी रौनक
छह नवंबर : धनतेरस और भगवान धन्वंतरि पूजन
सात नवंबर : काली चौदस और छोटी दीपावली
आठ नवंबर : नरक चतुर्दशी और मुख्य दीपावली
नौ नवंबर : तिथि अंतराल, गोवर्धन पूजा की तैयारियां
10 नवंबर : गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव
11 नवंबर : भाई दूज और यम द्वितीया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें