फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया दीपावली उत्सव

विज्ञापन
चरथावल नालंदा पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने बनाई मनमोहक रंगोली: स्कूल - फोटो : विकास भवन के पास लगा बीओबी का एटीएम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में दीपावली महोत्सव मनाया गया। विद्यालय परिसर को दीपों, फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता, दीप-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बच्चों ने रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक अनुराधा चौधरी, रेनू रंजन और वांशिका गौतम रहीं। प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने कहा कि ऐसे पर्व भारतीय संस्कृति और एकता के प्रतीक हैं, जो हमें प्रकाश, प्रेम और सहयोग का संदेश देते हैं। इस मौके पर मुकेश दत्त शर्मा, भोपाल सिंह, योगेन्द्र शर्मा, नंदिनी शर्मा, रागिनी, इंदु त्यागी, सविता, मनोज मित्तल और नीरज शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन

नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दीपावली उत्सव मनाया गया। रंगोली और साज सज्जा प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुंदर डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है। मुख्य वक्ता पारूल माहेश्वरी ने छात्राओं को पर्व की महत्ता से अवगत कराया। आयोजन में रेशू सैनी, शालिनी ठाकुर, श्रद्धा, दीपिका, रितु गोयल आदि मौजूद रहीं।
एमजी वर्ल्ड विजन पब्लिक स्कूल में सुरक्षित दीपावली मनाने के लिए फायर सेफ्टी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें फायर स्टेशन के अधिकारियों ने छात्रों को सुरक्षा नियमों और आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए।
फायर स्टेशन अधिकारी मोहम्मद यासीन कुरैशी और भानु प्रताप सिंह ने छात्रों को फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) के सही उपयोग का प्रदर्शन कर सिखाया। बच्चों को समझाया कि पटाखे हमेशा खुले स्थान पर, बड़ों की देखरेख में और सुरक्षा दूरी बनाकर ही जलाने चाहिए। प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने कहा कि दीपावली का असली अर्थ प्रकाश और सुरक्षा फैलाना है। थोड़ी सी सावधानी से हम त्योहार की खुशिया अच्छे से मना सकते हैं। कार्यक्रम में समन्वयक मोनिका अग्रवाल समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव मनाया गया। विद्यालय परिसर को छात्रों ने रंगोली और दीपों सजाया। एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश गोयल ने छात्रों को सुरक्षित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि कक्षा 5 और 7 के विद्यार्थियों ने अंतर-सदनीय रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें