फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डिवाइडर की रेलिंग टूटने से दुर्घटनाओं की आशंका

विज्ञापन
मेरठ रोड पर डिवाइडर पर लगी टूटी रेलिंग। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर सुजड़ू चुंगी से लेकर वहलना चौक तक जगह-जगह डिवाइडर की रेलिंग टूटी पड़ी है। इस कारण दुर्घटनाओं की आशंका है। दुपहिया वाहन चालकों के टूटी रेलिंग की चपेट में आने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सुजड़ू चुंगी से वहलना चौक तक डिवाइडर का निर्माण कराकर रेलिंग लगाई गई थी। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा कायम रखना था। दौड़ते वाहनों के दौरान डिवाइडर लांघकर सड़क पार करना खतरे से खाली नहीं रहता।
डिवाइडर पर लगाई गई रेलिंग ऐसा करने वालों को रोकती थी लेकिन वहलना चौक तक डिवाइडर पर लगाई गईं रेलिंग धीरे-धीरे टूटती जा रही हैं। टूटी रेलिंग खतरों को न्योता दे रही है। आशंका रहती है कि कोई दुपहिया वाहन रेलिंग की चपेट में न आ जाए।
विज्ञापन

रेलिंग की मरम्मत नहीं की जा रही : गोविंद कुमार : दुकानदार गोविंद कुमार का कहना है कि सड़क के डिवाइडर पर रेलिंग लगाई गई थी। जो वाहनों के टकराने से अक्सर टूटती रहती हैं। रेलिंग डिवाइडर से बाहर आने के कारण दुर्घटना का खतरा रहता है। डिवाइर से उतरवाई जाएं रेलिंग : दानिश : व्यापारी दानिश का कहना है कि सड़क पर डिवाइडर तो ठीक हैं। लेकिन दुर्घटनाओं का कारण बनने वाली रेलिंग वहां उसे उतरनी चाहिए।
विज्ञापन

डिवाइडर पर रेलिंग की मरम्मत जरूरी : फहीम खान : फहीम खान का कहना है कि रेलिंग टूटने के कारण उसका उद्देश्य समाप्त हो गया है। इसलिए डिवाइडर पर जहां से भी रेलिंग टूटी है उसकी मरम्मत होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें