चेतावनी
- डबल क्रू वाली (चालक) कोई भी बस 700 किमी, सिंगल क्रू की बस 350 किमी प्रतिदिन से कम नहीं चलेगी।
- रात में संचालित होने वाली डबल क्रू की किसी भी बस पर सिंगल चालक न भेजा जाए।
- सभी चालक एवं परिचालक मार्ग पर पड़ने वाले डिपो से ही डीजल लेंगे। निजी पंप से किसी भी दशा में डीजल नहीं लिया जाएगा।
बसों की दूरी तय की
जो व्यवस्था बनाई है उसमें नियमित व संविदा चालक परिचालकों को प्रतिदिन बसों का संचालन करने के लिए एक दूरी तय की गई हैं। कम से कम दूरी 360 किमी रखी गई हैं। सबसे ज्यादा दूरी मुजफ्फरनगर से पानीपत, काठगोदाम, पानीपत-बिजनौर जाने वाली बस की 1006 किमी रखी गई है।