फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार तलाक कहने से तलाक मान्य नहीं : यासूब  

Fri, 16 Sep 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे मुस्लिम धर्म गुरु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीरापुर में  ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के प्रवक्ता मिर्जा मोहम्मद यासूब अब्बास ने कहा कि तीन बार तलाक-तलाक कहने मात्र से किसी लड़की को तलाक नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि शिया पर्सनल ला बोर्ड शिया समाज की समस्याओं के हल के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन करेगा। राज्यमंत्री सैयद ईसा रजा ने दावा किया कि प्रदेश सरकार में चल रही हलचल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देशानुसार शीघ्र शांत हो जाएगी। 
विज्ञापन


गांव मुझेड़ा सादात में बाबूल मुराद इमाम बारगाह बब्बर अली पट्टी में मस्जिद खतीबे अकबर की संगे बुनियाद रखने के बाद शबी हैदर के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में आल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के प्रवक्ता मिर्जा मोहम्मद अब्बास ने कहा कि निकाह समाज के दो परिवारों को जोड़ता है। तीन बार तलाक-तलाक कहने से किसी लड़की को तलाक नहीं दिया जा सकता और न ही यह विधिमान्य है।

इस तरह की बातों से लोगों में भ्रांति फैलती है। तीन बार तलाक कहने का मामला उच्चतम न्यायालय में भी विचाराधीन है। निकाह में किसी गवाह की जरूरत नहीं है। यदि एक लड़का-लड़की अकेले में भी निकाह स्वीकार कर लेते हैं, तो वह मान्य है। उन्होंने शिया समाज की समस्याओं के समाधान के लिए अलग शिया समाज वक्फ बोर्ड बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सच्चर कमेटी का हवाला देते हुए कहा कि इसमें देश के सात करोड़ शिया मुसलमानों का ख्याल नहीं रखा गया।
विज्ञापन


दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सैय्यद ईसा रजा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देशानुसार सरकार और पार्टी में हो रही हलचल शांत हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि विकास कार्यों के आधार पर प्रदेश में पुन: सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा, बसपा व कांग्रेेस की नीतियों की आलोचना की। इससे पूर्व दोनों नेताओं का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान एसएम जाफरी, मौलाना हसन जाफर, मौलाना सईद नकवी, हसन अली, कमर अब्बास, शबी हैदर, अकील प्रधान, सबदर हुसैन, जावेद आलम, जहीर आलम, शमशुल हसन, मौलाना हसन जाफर, फूल मियां, शमीम हैदर, इकबाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें