फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिले को टॉप टेन में कराया शामिल, रुक्मणी को मिला शिक्षक गरिमा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के आयोजन और विद्यार्थियों को इससे जोड़ने में योगदान के लिए रुक्मणी भारद्वाज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रांतीय शिक्षक गरिमा सम्मान से सम्मानित किया। रविवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।
शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई। उनके प्रयासों से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यार्थी नामांकन के मामले में जिला प्रदेश के टॉप टेन जिलों में शामिल हुआ है।
विज्ञापन


रुक्मणी भारद्वाज वर्ष 2002 से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से जुड़ी हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग और शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वह लगातार प्रयास करती आ रही हैं। 24 वर्षों से विद्यालयों तक पहुंचकर शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद करना और उन्हें परीक्षा के उद्देश्य से जोड़ना उनके प्रयासों का हिस्सा रहा है।
विज्ञापन

-
संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बनी परीक्षा
रुक्मणी भारद्वाज ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, महापुरुषों के जीवन, नैतिक मूल्यों और भारतीय परंपराओं से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जुड़े शिक्षकों, विद्यालयों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का ही परिणाम है कि जिले की भागीदारी लगातार बढ़ी है और उसे प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में स्थान मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें