फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद पुलिस को मिला दो लाख का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पुलिस को दो लाख का इनाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शराब माफिया गिरोह के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई करने पर शासन की ओर से जनपद पुलिस के लिए दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अपर मुख्य सचिव की ओर से इनाम की घोषणा संबंधी पत्र जारी किया गया है।
जनपद पुलिस ने डेढ़ वर्ष की अवधि में जीरो ड्रग्स अभियान चलाते हुए लगातार शराब माफिया गिरोह के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। इसके तहत भारी मात्रा में नकली शराब, शराब की बोतलों पर लगने वाले रेपर, ढक्कन, होलोग्राम आदि की बरामदगी की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को ही जनपद पुलिस ने दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर नकली ढक्कन सप्लाई करने वाली फैक्टरी, उसमें मौजूद एक दर्जन मशीनें सील करते हुए 4.18 लाख ढक्कन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शराब माफिया गिरोह के खिलाफ चलाए गए इस अभियान के चलते अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने जनपद पुलिस को शासन की ओर से दो लाख रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है। इनाम हासिल करने वाली टीम में एसएसपी के साथ ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार, इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह, एसआई अनित कुमार, सुनील नागर और सुनील शर्मा शामिल हैं। वहीं, हेड कांस्टेबल ब्रह्म प्रकाश, जोगेंद्र कसाना, विजय मावी, भूपेंद्र भाटी, कांस्टेबल रूपक नागर, गुरनाम सिंह, अमित, शिवम यादव और धीरज मावी भी इस टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें