मुजफ्फरनगर। जिल पंचायत की ओर से पांचवें राज्य वित्त आयोग से जिले में 180 विकास कार्येां को अनुमति दी गई है। चौरावाला से मीरावाला तक सड़क बनेगी। कई जगह निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं, जिनसे लोगों को लाभ मिलेगा। मोरन शुकतीर्थ मार्ग से इलाहाबाद मुख्य मार्ग तक लेपन कार्य होगा। तिगरी से चांदपुर को जोड़ने वाले मार्ग को स्वीकृति मिल गई। इसके अलावा तुगलकपुर, कम्हेड़ा, छोटी दुहैली, बसेड़ा में पुलिया का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
रामपुर, शेरनगर, पिमौड़ा, कैथोड़ा समेत 10 से अधिक गांव में नाला निर्माण का कार्य होगा। अधूरे कार्याें को पूरा कराया जाएगा। अलीपुर कलां में नाला और सीसी निर्माण का कार्य होगा। अधिकतर कार्य सीसी रोड, नाला, पुलिस और मार्ग निर्माण के हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में विभिन्न मदों से विकास कार्याें को स्वीकृति दी गई है। योजनाएं धरातल पर उतरेंगी तो विकास कार्य होंगे।