फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हक की बात-जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
खतौली मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने छात्राओं से सीधा संवाद किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। कुंद-कुंद जैन महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘हक की बात-जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कॉलेज की प्रधानाचार्या नीतू वशिष्ठ के नेतृत्व में एनसीसी अधिकारी दीप्ति जैन और छात्राओं ने कार्यक्रम में ऑनलाइन हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के साथ ही प्रशासन की प्राथमिकता सभी को सुरक्षा देने की है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्थानीय मुद्दों के साथ ही छात्राओं ने सुरक्षा, संरक्षण, यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, बालिका पोषण, स्वास्थ्य व अन्य मुद्दों पर सीधा संवाद किया। घरेलू हिंसा, दहेज शोषण, शारीरिक और मानसिक शोषण, लैंगिक असमानता, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, छेड़छाड़ आदि मुद्दों पर बात करने के साथ ही इससे निपटने के सुझाव भी छात्राओं ने डीएम के सामने रखे। डीएम ने छात्राओं से कहा कि वह असुरक्षित स्थानों की सूचना उन्हें दें, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें