छात्रों ने बताए जलवायु परिवर्तन के कारण और निवारण
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छह सर्वश्रेष्ठ मॉडल चुने गए। छात्र-छात्राओं ने जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जैव विविधता, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना संचार, प्रौद्योगिकी एवं गणित-विज्ञान के खेल आदि विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए थे।
जिले भर से कुल 42 विद्यालयों की तरफ से 67 मॉडल प्रदर्शित किए गए। जूनियर वर्ग में राजकीय हाईस्कूल रसूूलपुर के हर्षित शर्मा का स्वच्छता प्रणाली, सीनियर वर्ग में केके जैन इंटर कालेज खतौली की हंसा पांडेय, शैंकी, एवं फैज के विज्ञान के खेल मॉडल को चुना गया। इसके अतिरिक्त केके इंटर कालेज बघरा के हर्ष कुमार, दिनेश कुमार के भावी परिवहन व संचार, एसडी गर्ल्स इंटर कालेज की शिवानी, सिमरन के सूचना संचार एवं विज्ञान, एसडी इंटर कॉलेज के उज्ज्वल, वंश गर्ग, तनु चंदेल, ज्योति द्वारा तैयार पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन कारण एवं परिणाम तथा केके जैन इंटर कालेज खतौली के शुभम सिंह, यश चौहान एवं दिपांशु कुमार के गणित के खेल मॉडल सर्वश्रेष्ठ चुने गए। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। संचालन रणवीर सिंह ने किया।