फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भागवंती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बालिकाओं का जन्म एवं शिक्षा का अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी ने बताया कि बालिकाओं को देश का संविधान अन्य व्यक्तियों की भांति अधिकार प्रदान करता हैं। संविधान के अनुच्छेद 21 में बालिकाओं को गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है। बालिकाओं को संविधान के अनुच्छेद 21-ए के तहत शिक्षा का मूल अधिकार प्राप्त है। शिक्षा हमारा सब से बड़ा हथियार है तथा सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। सामाजिक कार्यकर्ता बीना शर्मा ने विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों के बारे मेें जानकारी दी। मौके पर डॉ. सुनीता गौड़ प्रधानाचार्य, श्रेया अग्रवाल, रिया गर्ग, कनिका, तेजस, इशिका सैनी, शशि शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें