फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बारिश झमाझम, व्यवस्था का निकला दम

Sun, 17 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार को हुई भारी बारिश आम जनजीवन प्रभावित हो गया। वर्षा से जहां जनमानस ने भीषण उमस भरी गर्मी से राहत पाई, वहीं झमाझम पानी बरसने से शहर टापू बन गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिव चौक समेत कई स्थानों पर भारी जलभराव हो गया। शहर की निचली बस्तियों में जल भराव से नागरिक परेशान हुए। बाजारों और मुहल्लों में जल भराव के कारण दुकानों और मकानों में पानी घुस गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन में 68.8 मिमी वर्षा हुई।
विज्ञापन


कई दिनों से उमस भरी गर्मी से नागरिक बेहाल थे। शनिवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे शहर में भारी बारिश हुई। जिससे गर्मी से नागरिकों को राहत मिली। मगर दो घंटे तक लगातार हुई अच्छी बारिश ने जल थल एक कर दिया। इसके बाद लगातार देर शाम तक हल्की बारिश होती रही। दुपहर को हुई बारिश ने पूरे शहर को टापू में बदल दिया।

शिव चौक, मीनाक्षी चौक, आर्यपुरी, पटेल नगर, गांधी कालोनी, रेलवे रोड, खालापार, किदवईनगर, रामपुरी, मिमलाना रोड, घासमंडी, मल्हूपुरा, लद्दावादा आदि इलाकों में भारी जल भराव होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चे बरसात में भीगते हुए घर पहुंचे। जल भराव से शहर जीटी रोड समेत अधिकांश सड़के नहर जैसी लगने लगी। शिव चौक पर भारी जल भराव वाहन फंस गए। दुपहिए वाहन और छोटी कार पानी में फंस कर बंद हो गए। दुकानों और मकानों में पानी घुसने से नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


लगातार बारिश होने से बाजारों की रौनक गायब हो गए, जिसके चलते अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। जल भराव से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण कई स्थानों पर फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई। उधर, भारी बरसात से किसान खुश है, फसलों के लिए यह बरसात काफी राहत देने वाली है।

 उधर, कच्चा पक्का शिव मंदिर तालाब ओवरफ्लो होने के कारण बरसात का पानी मोहल्ला जाटान में भर  गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उधर, भोपा की नई बस्ती में जहाँ पानी घरों में घुसने को तैयार है, वहीं बताशे वाली गाली ने रजवाहे का रूप धारण किया। पैंठ बाजार होने से सब्जी विक्रेताओं के ठीयों में भी पानी घुस गया  था।


बारिश से जलमग्न हुआ मुख्य बाजार 
पुरकाजी/चरथावल/बुढ़ाना। मौसम की पहली तेज बारिश से नगर में जलभराव हो गया। मुख्य बाजार में दो फुट पानी भर गया। नगर पंचायत के नालों की सफाई के दावे भी हवाई निकले। कस्बे की पंजाबी कालोनी, थाने वाली गली सहित कई इलाके जलमग्न रहे। नगर पंचायत के नालों की तलीझाड़ सफाई नहीं होने का खामियाजा कस्बे की जनता को जलभराव के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

शनिवार को तेज बारिश हुई तो नगर पंचायत के सफाई के दावों की पोल खुल गई। कस्बे के अधिकांश हिस्सों में पानी भर गया। मुख्य बाजार पानी से लबालब नजर आया। व्यापारी सरदार सुखपाल सिंह बेदी, शंकरलाल गोयल, मणि कांत गोयल, मनीष गुप्ता, अफजाल गौड़, कमर आलम आदि ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से नालों की अगर सही तरीके से सफाई होती तो नगर में इस तरह जलभराव नहीं होता।

ईओ वेद प्रकाश यादव का कहना है कि जल्द ही नालों की सफाई कराई जाएगी ताकि बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या ना आए। उधर, बारिश में शुक्रवार रात हाईवे पर बिजलीघर के सामने शोभाराम धीमान के मकान पर एक पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे मकान में दरार आ गई और मकान में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

छपार हाईवे पर जाम लगा
छपार। भारी बारिश होने से कस्बे में हाईवे पर पानी भरने के कारण जाम लगा रहा। पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। शनिवार को हाईवे पर वाहनों की भारी भीड़ होती है, क्योंकि हरिद्वार से देहरादून घूमने के लिए टूरिस्ट जाते हैं। दोपहर 12 बजे से बारिश हो रही है। सड़क पर पानी भरा होने से वाहनों के निकलने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। जिससे सात घंटे बाद भी जाम स्थित ज्यों की त्यों बनी हुई है। बिजोपुरा चौराहे से बरला तक छह किलोमीटर लंबा जाम लगा। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस पूरे दिन जुटी रही।


स्कूल बस गड्ढे में गिरी
मीरापुर। मीरापुर और आसपास के क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से जलभराव  के साथ-साथ मुख्य मार्गों में वाहन धंसने से कई जगह मार्ग अवरुद्ध हो गया।  गांव कैथोड़ा के मेन रास्ते पर पाइपलाइन डाले जाने से काफी गड्ढे बने हैं।  बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया। दोपहर के समय बच्चों से भरी स्कूल की बस गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना में बच्चों को मामूली चोटें आईं। उधर, हाईवे पर सैनी भट्ठा तिराहा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। जलभराव के कारण कभी भी हाईवे पर दुर्घटना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें