फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवा में जनपद को प्रदेश में चौथा स्थान मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा में जनपद को प्रदेश में चौथा स्थान मिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया है। गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के साथ यह एक बड़ी सफलता है। इससे पूर्व जनपद की यही रैंकिंग 34वें स्थान पर चल रही थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डीएम ने बधाई दी है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं के आधार पर प्रदेश में राज्य स्तर से हेल्थ डैश बोर्ड की रैंकिग सूची जारी की जाती है। जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर ने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है, जिसमें कुल इंडेक्स (कंपोजिट्स स्कोर) 75 जनपद में सबसे बेहतर 0.64 के साथ सहारनपुर मंडल भी शीर्ष स्थान पर है। साथ ही नवजात शिशुओं के गृह भ्रमण के कार्यक्रम एचबीएनसी के अंतर्गत आशाओं द्वारा किए गए गृह भ्रमण में जनपद मुजफ्फरनगर पूरे राज्य में चौथे स्थान पर एवं आशाओं द्वारा कार्य क्षेत्रों में दी गई सेवाओं के सापेक्ष भुगतान की गई प्रोत्साहन धन राशि में पूरे प्रदेश में सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद की यह रैंकिंग जनपदीय चिकित्सालय ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालय में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं जैसे गर्भवती महिलाओं की चार जांच, टीकाकरण, नवजात, शिशु की देखभाल के अंतर्गत आशाओं द्वारा गृह भ्रमण की सेवा आदि समस्त सेवाओं की संपूर्ण रिर्पोटिंग पोर्टल के माध्यम से की जाती है। तत्पश्चात राज्य स्तर से समस्त जनपदों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत दी गई उक्त सेवाओं के आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। सीएमओ ने अपनी संपूर्ण टीम को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को आगे भी बनाए रखने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें