फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले को पांच जोन में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन ने जिले को पांच जोन में बांट दिया है। प्रत्येक जोनल मजिस्ट्रेट के साथ जिला स्तरीय अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

24 मार्च से 12 अप्रैल तक चलने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पांच जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट के साथ जिला स्तरीय अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। प्रत्येक तहसील में एसडीएम और शहर में नगर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। नकल विहीन, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण परीक्षा कराए जाने की सेक्टर मजिस्ट्रेट की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। परीक्षा केंद्र में छात्र किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक सामान नहीं ले जा पाएंगे।
शहर में नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, उनके साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेंद्र सिंह और जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अशोक कुमार को लगाया गया है। 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए है जो प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

तहसील सदर में जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम परमानंद झा रहेंगे। इनके साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट निबंधक सहकारिता रत्नाकर सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी ज्ञान प्रकाश, जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह, खंड विकास अधिकारी बघरा सतीश गौतम रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेेंगे।
बुढ़ाना तहसील में एसडीएम अरुण कुमार जोनल मजिस्ट्रेट रहेेंगे। उनके साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट जल निगम की नगर इकाई के परियोजना प्रबंधक विशाल सिंह, खंड विकास अधिकारी शाहपुर जसवीर सिंह रहेंगे। 15 परीक्षा केंद्रों पर 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे।
जानसठ तहसील में एसडीएम जयेंद्र कुमार जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे। उनके साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट खंड विकास अधिकारी मोरना राम आशीष, उप निदेशक कृषि प्रसार राजेंद्र प्रसाद चौधरी, खंड विकास अधिकारी जानसठ संत प्रकाश सिंह सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। 13 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
खतौली में एसडीएम जीत सिंह राय जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे। इनके साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिशासी अभियंता नलकूप खंड राकेश कुमारर, सहायक उपायुक्त उद्योग केंद्र परमहंस मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर अलग से स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

----------
यह रहेगा परीक्षा का समय
परीक्षा का समय सुबह 8.00 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली में दो बजे से 5.15 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें