मुजफ्फरनगर। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने मीठे जल का वितरण किया। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने जल का प्रसाद ग्रहण किया।
भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय मोहन प्रजापति ने पचेंडा रोड पर वीर क्लीनिक के सौजन्य से लगाए गए निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर मीठे जल के छबील का शुभारंभ किया। डॉ भारत वीर प्रजापति, मेघा, संजय चौधरी, विजयपाल, अंजू, कपिल पाल आदि रहे।
सर्वोदय समाज कल्याण संस्थान ने मेन गौशाला रोड भोपा पुल के पास ठंडा शरबत बांटा। पदाधिकारियों द्वारा मेन गौशाला रोड पर भोपा पुल के पास ठंडे, मीठे शरबत का वितरण किया गया। समिति की अध्यक्ष अनु अग्रवाल, चंचल जैन, सुनीता अग्रवाल, नीति अग्रवाल, डॉ श्वेता गुप्ता, अंजू गोयल, प्रिया गर्ग, शशि आदि सहयोगी उपस्थित रही।
बुढ़ाना। कस्बे के बड़ौत रोड़ पर भाजपा नेताओं ने निर्जला एकादशी के मौके पर भीषण गर्मी में ठंडे मीठे शरबत का स्टॉल लगाया। जिसमें राजेश संगल, विनोद सैनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ बबलू, आशीष व जय कुमार आदि मौजूद रहे। कस्बे के खतौली तिराहे पर टांड़ा माजरा गांव के कई ग्रामीण युवकों ने ठंडे मीठे शरबत का स्टाल लगाया। इस मौके पर सोनू, दीपक, उदयसिंह, कृष्णपाल, राहुल, मनीष व उत्तम आदि मौजूद रहे।