फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने किया नगर पंचायत पुरकाजी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार शाम नगर पंचायत पुरकाजी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने नगर पंचायत कार्यालय में लगे आईपी कैमरे व महिला जिम सूली वाला बाग सहित सरकारी गौशाला का निरीक्षण किया।उन्होंने व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारुकी ने एडीएम प्रशासन को बताया कि बाईपास से गौशाला पर आने का एकमात्र सर्विस रोड यही है, जो बेहद जर्जर हालत में है। इस सर्विस रोड को बनवाने के लिए स्वयं तथा कई बार जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को चिट्ठी लिखवाई जा चुकी है। मगर ना तो वह इस सर्विस रोड वह खुद बना रहे हैं और ना ही नगर पंचायत पुरकाजी को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे रहे हैं। इसकी वजह से इस जर्जर रास्ते पर कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। कस्बे में जगह-जगह लटके हुए तारों के बारे में भी चेयरमैन पुरकाजी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन से शिकायत की।
विज्ञापन

जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता व राष्ट्रीय राजमार्ग के संबंधित अधिकारियों को फोन करके तत्काल इन समस्याओं के समाधान का आदेश दिया। उन्होंने पुरकाजी की गौशाला आदि व्यवस्थाओं को और अधिक अच्छा रूप देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार, बड़े बाबू समर काजमी, रविकांत, पप्पन कांगड़ा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें