मोरना में सीसी रोड़ निर्माण को लेकर हंगामा करते लोग।
- फोटो : KHATAULI
सीसी रोड निर्माण में विवाद, कार्य रुकवाया
मोरना। ब्लाक प्रमुख निधि से चल रहे सीसी सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के विवाद के चलते ठेकेदार को काम करने से रोक दिया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस व लोगों ने दोनों पक्षों का समझौता कराया। इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया।
भोपा क्षेत्र के गांव मोरना में मेला ग्राउंड के पास सीसी रोड का निर्माण कार्य ब्लाक प्रमुख निधि से चल रहा था। जिसमें नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाया। क्षेत्र के भाजपा नेता अमित राठी व व सर्वेंद्र राठी मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद नाली निर्माण कार्य को सुचारु करा दिया। जिसमें दोनों पक्ष संतुष्ट हो गए।