फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ

विज्ञापन
चरथावल में महिलाओं को जागरूक करती अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राएं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पर्यावरण बचाओ और जीवन बचाओ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्राओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्हें पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ अभियान चलाकर पर्यावरण प्रदूषण के नुकसान और उनसे बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

मलिन बस्तियों में स्वयंसेविकाओं द्वारा जल संरक्षण, पेड़ लगाने, वाहनों की देखभाल और हेलमेट की अनिवार्यता पर जोर दिया। कहा कि जीवन में हर व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाकर उसकी सुरक्षा का जिम्मा लें। मतदान करने से स्वच्छ लोकतंत्र की प्रणाली स्थापित होती है। छात्राओं ने महिलाओं से घर के अंदर और बाहर नालियों आदि की सफाई के लिए प्रेरित किया। खुले में सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा ना फेंके और ना दूसरे को फेंकने दें। प्राचार्या डॉ. अनीता रानी, कार्यक्रम अधिकारी सरिता, रीना शर्मा, नेहा सिंघल, ज्योति बर्मन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें