मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में जौली रोड पर स्थित दिशा पेपर मिल में बृहस्पतिवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से मिल में अफरा तफरी मच गई।
मिल में लगी आग को मिल कर्मियों ने बुझाने के प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड और पेपर मिल एसोसिएशन की आग बुझाने वाली गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इस अग्निकांड में लाखों रुपयों का नुकसान होने का अनुमान है। सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने बताया कि नई मंडी क्षेत्र में जौली रोड स्थित दिशा पेपर मिल में देर रात अचानक वेस्ट पेपर में आग लग गई। फायरब्रिगेड ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। देर रात तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
जिला पंचायत सदस्य के लिए यशपाल पंवार का नामाकंन दाखिल कराते विधायक उमेश मलिक व जिलाध्यक्ष विजय श?- फोटो : MUZAFFARNAGAR