फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक नहीं आने से मायूस हुए व्यापारी

विज्ञापन
बुढ़ाना में ईद के पर्व से पहले दिन कस्बे का सूना पड़ा बाजार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ग्राहक नहीं आने से मायूस हुए व्यापारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। ईद के पर्व पर लॉकडाउन के कारण कस्बे के व्यापार पर विपरीत असर हुआ है। ईद के पहले दिन भी बाजार में ग्राहकों की संख्या बहुत कम दिखाई दी। खरीदार न होने के कारण दुकानदार मायूस हुए।
प्रशासन की नई नीति के अनुसार कस्बे का बाजार 10 बजे से 4 बजे तक खुला। ईद के पर्व के पहले दिन भी बाजार में खरीदारों की संख्या बहुत कम दिखाई दी। कपड़ा व्यापारी राजेश संगल, रेडीमेड गार्मेंटस के मालिक सतीश उर्फ राजू गोयल, अंशुल गोयल व अभिषेक संगल आदि व्यापारियों का कहना है कि ईद के पर्व पर हर वर्ग का दुकानदार अच्छी कमाई कर लेता था। लॉकडाउन के कारण रोजगार चले जाने से बाजार में खरीदार बहुत कम आया है। लॉकडाउन का बाजार पर बुरा प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार खुलने के समय की नहीं मिली जानकारी
बुढ़ाना। रविवार को प्रशासन की नई नीति के कारण बाजार की अधिकतर दुकानें 10 बजे से 4 बजे तक खुलने का समय निर्धारित था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। प्रात: 7 बजे खरीदारी के लिए आए ग्रामीणों को बाजार न खुलने के कारण खाली हाथ वापस जाना पड़ा। बाजार खुलने के समय का अधिकतर दुकानदारों को भी पता नही चल सका। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस ने सुबह सवेरे बाजार में आए ग्राहकों को खदेड़ दिया। समय की जानकारी के अभाव में खोली गई दुकानें पुलिस द्वारा बंद करवा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें