फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आवारा कुत्तों के साथ घूम रहे दिव्यांग बच्चे को लगेंगे एआरवी

Mon, 01 Sep 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट में आवारा कुत्तों के साथ खेलते मिले बालक को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बालक मानसिक रूप से दिव्यांग बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बालक को तलाश कर सावधानी के लिए उसको एंटी रैबीज वैक्सीन लगाएगी।
पिछले कुछ दिनों से करीब 12 वर्षीय बालक आवारा कुत्तों के झुंड के साथ घूमता नजर आ रहा है। कुत्तोंं के साथ घूम रहे बालक के रैबीज संक्रमित होने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी तलाश की। एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ.शमशेर आलम ने बताया कि बच्चे का आवास खालापार में होने की जानकारी पाकर टीम वहां पहुंची थी। लेकिन घर न मिल पाने के कारण वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि काफी प्रयास के बाद उन्हें बच्चे के अभिभावक का फोन नंबर मिला है। फोन पर बात कर बच्चे को जिला अस्पताल बुलवाया जाएगा। बताया कि बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा ओर सावधानी के लिए उसे एंटी रैबीज वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें