फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों की टीम न आने पर दिव्यांग भड़के

Tue, 23 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जाम लगाकर नारेबाजी करते दिव्यांग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली खंड विकास कार्यालय पर विकलांग प्रमाण पत्र बनाने वाली चिकित्सकों की टीम न आने पर गुस्साए दिव्यांगों तथा उनके परिजनों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। करीब पौन घंटा बाद पुलिस के समझाने पर उन्होंने जाम खोला। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सोमवार को खंड विकास कार्यालय पर दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए जाने थे। जिसके लिए उन्होंने ग्रामों में मुनादी कराई थी। जिस पर ब्लाक क्षेत्र के समस्त ग्रामों से दिव्यांगों को लेकर उनके परिजन लाए थे।

सुबह से फार्म भरने का कार्य चलता रहा। दुपहर एक बजे तक चिकित्सकों की टीम के न पहुंचने पर गर्मी में बिलबिलाए दिव्यांग तथा उनके परिजनों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पौन घंटे बाद जाम खुलवाया। करीब दो बजे एक चिकित्सक ही पहुंच पाया। ब्लाक कार्यालय पर एकत्र हुई भारी भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझा कर शांत किया। इसके बाद चिकित्सकों ने दिव्यांगो के प्रमाण पत्र बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें