फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गली में गंदा पानी और कीचड़, फैल रही बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। क्षेत्र के गांव पुरबालियान की अनुसूचित जाति और कश्यप बस्ती में कीचड़ और गंदा पानी भरने से ग्रामीणों को समस्या का समाधान करना पड़ रहा है। बस्ती के मुख्य मार्ग पर जलभराव है, जिससे आवागमन में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जलनिकासी का इंतजाम नहीं है। जलभराव हो जाने से बीमारियां भी फैलने लगी हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्ष से खड़ंजा काफी गहराई में चला गया है। पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। हर समय गली में पानी भरा रहता है। बारिश में तो और भी हालत खराब हो जाती है। कई बार अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई हल नहीं हुआ है।
महिला सलोनी कश्यप का कहना है कि गंदा पानी भरने से स्कूल के बच्चों को स्कूल जाने और महिलाओं को खेत में चारा लेने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बच्चे फिसलकर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बस्ती में बीमारियां फैलने का खतरा है। ग्रामीण नरेश कुमार का कहना है कि गंदा पानी भरने से कई बार लोग इसमें फिसल जाते हैं। ग्रामीणों को चोट लग चुकी है और कपड़े खराब हो जाते हैं। पैदल चलने वालों को बहुत परेशानी हो रही है। अधिकारियों को समस्या का समाधान कराना चाहिए।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन के नेता नीरज पहलवान का कहना है कि ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। यदि अधिकारियों ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया तो भारतीय किसान यूनियन अधिकारियों घेराव कर धरना प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें