कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय में जांच करते अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिक्षिकाओं की जन्मतिथि में मिल रही भिन्नता
मुजफ्फरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं की आधार कार्ड और अन्य प्रमाणपत्र में दर्ज जन्मतिथि में भिन्नता मिल रही हैं। शुक्रवार को तीन ब्लाकों की शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्रों की जांच की गई।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षिका अनामिका शुक्ला के प्रमाणपत्र को लेकर हुए खुलासे के बाद प्रदेश के सभी आवासीय विद्यालयों में इनकी जांच की जा रही है। शुक्रवार को खतौली और पुरकाजी सहित तीन ब्लाकों के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्र की जांच बीएसए कार्यालय में की गई। बीएसए राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि कुछ शिक्षिकाओं के प्रमाणपत्र और आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि में भिन्नता है। शिक्षिकाओं का आधार वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। जिले में आठ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 90 शिक्षिकाएं तैनात हैं। इन सभी के प्रमाण पत्रों की जांच होनी है।