फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज, हत्यारोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज, हत्यारोपी जेल भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के सराफा बाजार में मामूली कहासुनी के बाद की गई हनुमानपुरी निवासी सतीश की हत्या के मामले में उसके भाई द्वारा नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में बृहस्पतिवार देर रात सड़क पर थूकने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में मोहल्ला हनुमानपुरी निवासी सतीश को कृपाण घोंप दी गई थी। घायल सतीश को मेरठ रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। मामले में सतीश के भाई राजकुमार उर्फ राजू ने डॉ सुरजीत सिंह कथूरिया के बेटे प्रिंस के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रिंस सरदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कृपाण भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी के पक्ष में एसएसपी से मिले लोग
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में बृहस्पतिवार देर रात हुई सतीश की हत्या के मामले में सिख समाज के लोग एसएसपी अभिषेक यादव से मिले। लोगों ने एसएसपी को बताया कि हत्या की घटना पूरी तरह अप्रत्याशित और गैर इरादतन हुई है। आरोप लगाया कि मृतक द्वारा प्रिंस सरदार की पग और दाढ़ी पर हाथ डाला गया, जिसके चलते आवेश में आकर प्रिंस ने अपनी धार्मिक कृपाण निकालकर उस पर वार किया, जिससे सतीश की मौत हुई। सिख समाज के लोगों ने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें