फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कलक्ट्रेट में धरना

Thu, 30 Aug 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मानदेय के लिए कलक्ट्रेट में धरना देतीं आशाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई। विरोध स्वरूप कर्मचारियों और शिक्षकों ने कार्य का बहिष्कार रखा। उनका यह आंदोलन तीन दिन चलेगा।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बुधवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद रहते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों को लेटर पैड पर लिखकर पीएफआरडीए बिल को समाप्त करने का आश्वासन दिया था। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद वे कर्मचारियों की इस मांग को भूल गए हैं।

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। बालेंद्र सिंह की अध्यक्षता व रविंद्र नागर के संचालन में हुए धरने पर संघर्ष समिति के चेयरमैन कुलदीप शर्मा, राकेश राठी, शिक्षक नेता संजीव बालियान, पीयूष राणा, जेएल शर्मा, यूसी वर्मा, कमलेश चंद रॉय, आनंद तिवारी, पूरण सिंह, दुष्यंत त्यागी, उमा चौधरी, प्रमिता शर्मा, राकेश, अशोक, धर्मेंद्र सिंह, राधेश्याम, अली नवाज, तेजवीर सिंह व ब्रजमोहन गौतम समेत अन्य कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


आशाओं को किया जाए शत-प्रतिशत भुगतान      
डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि सभी एमओआईसी अपने लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करे। सीएमओ को एमओआईसी के कार्यों का प्रदर्शन अच्छा न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ को स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने, वहां बिजली व साफ-सफाई की व्यवस्था कराने के लिए भी कहा।

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी स्वास्थ्य सेवाओं का नि:शुल्क लाभ आम आदमी को उपलब्ध हो। उन्होंने निर्देश दिए कि चार सितंबर से 14 सितंबर से हाउस होल्ड सर्वे कर टीबी के मरीजों की पहचान की जाए।

एमओआईसी कमजोर व अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी पर 14 दिन रखे जाने और बच्चों की आंखों का टेस्ट भी कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण जांच न होने देने के निर्देश देते हुए इसके लिए चेकिंग अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को आधार फीडिंग का कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।

लोक अदालतों को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान
मुजफ्फरनगर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विपिन तृतीय ने बताया कि 30 अगस्त से एक सितंबर तक जनपद में लोक अदालत के संचालन एवं जागरूकता संबंधी प्रचार प्रसार हेतु मोबाइल लोक अदालत वैन आ रही है। मोबाइल लोक अदालत वैन ग्राम मखियाली, तिगरी, चांदपुर, मलीरा, रामपुर, पीनना, तावली, शाहपुर व मंसूरपुर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें