फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायलिसिस विभाग का कर्मचारी भी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
डायलिसिस विभाग का कर्मचारी भी संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय के डायलिसिस विभाग में कार्य करने वाला कर्मचारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। जिसकी जानकारी मिलने पर विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि सीएमओ का कहना है कि वह अवकाश पर था तथा अपने घर बागपत जिले में गया था। वो वहीं पर पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के डायलिसिस विभाग में एक संविदा कर्मचारी जनपद बागपत का निवासी है। वो हाल में ही छुट्टी से आया था, मगर उसे यहां अस्पताल में नहीं आने दिया गया था। शनिवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की जानकारी से विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि डायलिसिस विभाग का प्राईवेट कर्मचारी बीस दिन का अवकाश लेकर अपने गांव बागपत गया था। जब वह आया तो उसे यहां आने से मना कर दिया था। उससे कहा गया था कि वह बागपत में ही अपनी कोरोना जांच करा कर आए। शनिवार को बागपत में ही उसकी जांच पॉजिटिव आई है। वह बागपत के कोविड अस्पताल में भर्ती हो गया है। इस केस को जनपद के केस में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें