फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहलना चौक पर हादसे में धर्मकांटा स्वामी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वहलना चौक पर हादसे में धर्मकांटा स्वामी की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के वहलना चौक पर ट्रक ने सड़क पार कर रहे धर्मकांटा मालिक को कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नुमाइश कैंप निवासी सोमनाथ का शहर के वहलना चौक पर जयश्री नाम से धर्मकांटा है। शुक्रवार सुबह सोमनाथ घर से टहलने के लिए निकले थे। वहलना चौक पहुंचकर वे धर्मकांटे पर जाने के लिए पास ही स्थित एक होटल के सामने सड़क पार करने लगे। इसी दौरान वहां पहुंचे एक ट्रक ने उन्हें चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे सोमनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। धर्मकांटा के मैनेजर विपिन कुमार ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें