फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन      

Sat, 29 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
धनतेरस पर खरीदारी करती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली के पंच दिवसीय त्योहारों की श्रृंखला में पहले दिन शुक्रवार को धनतेरस का त्योहार मनाया गया। बाजार में ग्राहक उमड़ने से जमकर धन बरसा। ज्वैलरी और बर्तनों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। मुख्य बाजारों में भीड़ रही। अधिक भीड़ होने के कारण भगत सिंह रोड से वाहन डायवर्ट करने पड़े। उधर, पुलिस सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बाजारों में पैदल मार्च किया। 
विज्ञापन


लोगों ने दीवाली के गिफ्ट भी जमकर खरीदे। झांसी की रानी, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड पर अस्थायी दुकानें सजाई गईं, जिन पर सजावट के सामानों, कैंडिल, दीये, मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खूब खरीदारी हुई। धनतेरस पर बर्तनों और जेवरात की खरीदारी शुभ मानी जाने की मान्यता के चलते बर्तनों और ज्वैलरी की जमकर बिक्री हुई। इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों और शोरूम पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। धनतेरस पर सभी वर्गों के दुकानदारों पर लक्ष्मी मेहरबान रही। 

भगत सिंह रोड के बर्तन विक्रेता विमल प्रसाद का कहना है कि धनतेरस का पर्व उम्मीद से ज्यादा फायदे वाला रहा। हालांकि इस बार बिजली की झालर की बिक्री कम रही। आनंद मार्केट में इलेक्ट्रिक्स की दुकान करने वाले अनिल कहते हैं इस बार बिजली के सामानों में चाइना की बनी झालरों की कम बिक्री हुई। रंगीन एलईडी बल्ब ज्यादा बिक रहे हैं। घासमंडी में इलेक्ट्रानिक्स सामान का शोरूम चलाने वाले राजन अग्रवाल के अनुसार एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, माइक्रो ऑवन, प्रेस और फ्रिज की खूब बिक्री हुई। भगत सिंह रोड के सर्राफ संजीव कुमार, संदीप सिंघल का कहना है कि सोने चांदी के जेवरातों की काफी बिक्री हुई है। 
विज्ञापन


उधर, बाजारों में भीड़ के कारण भगत सिंह रोड का यातायात डायवर्ट करना पड़ा। गांधी कॉलोनी, भोपा रोड के अलावा नई मंडी चौड़ी गली, मीना बाजार, वकील रोड, गऊशाला रोड का बाजार भी धनतेरस और दीपावली के मौके पर रंगीन रोशनी से सजाया गया है। इन बाजारों में भी खूब खरीदारी हुई।      

विक्टोरिया सिक्कों की डिमांड रही      
मुजफ्फरनगर। धनतेरस पर चांदी का सिक्का खरीदना भी शुभ माना जाता है। सर्राफ अनिल वर्मा का कहना है कि इस बार पुराने विक्टोरिया के चांदी के सिक्के की डिमांड ज्यादा है। यह सिक्का एक हजार रुपये तक बिक रहा है, जबकि लक्ष्मी-गणेश का चांदी का सिक्का 450 और हॉलमार्क वाला सिक्का 520 रुपये में बिक रहा है। सोने की गिन्नी की भी डिमांड बाजार में है, जबकि डायमंड फीका है।      

दिन भर रही जाम की स्थिति      
मुजफ्फरनगर। धनतेरस पर्व र बाजारों में ग्राहकों के उमड़ने के कारण शहर में पूरे दिन जाम की स्थिति रही। शिव चौक, झांसी रानी चौक, रुड़की रोड, अंसारी रोड, कोर्ट रोड आदि मुख्य मार्गों और बाजारों में जाम की स्थिति रही। जाम के कारण राहगीर पूरे दिन परेशान रहे। शिवचौक और झांसी रानी चौक पर जाम ज्यादा लगा। जाम के दौरान यातायात पुलिस भी बेबस दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें