फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चांदपुर, भंडूर का दौरा किया  

Sat, 29 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम ने गोद लिए गांव चांदपुर और भंडूर का दौरा किया। उन्होंने दीपावली के मौके पर बच्चों को मिठाई एवं फल वितरित किए। दोनों गांवों में नौ बच्चे अति कुपोषित मिले, जिन्हें पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य पोषण मिशन के कुपोषण मुक्ति अभियान के अंतर्गत डीएम डीके सिंह ने शुक्रवार को अपने गोद लिए गांव चांदपुर और भंडूर में अति कुपोषित, कुपोषित बच्चों की जानकारी के लिए दौरा किया।
विज्ञापन


डीएम ने ऐसे बच्चों के माता-पिता से कहा कि वे अपने बच्चों के पोषण और टीकाकरण पर विशेष ध्यान दें। चांदपुर में आठ अतिकुपोषित की श्रेणी में पाए गए और 16 बच्चे आंशिक कुपोषित की श्रेणी में थे। भंडूर में केवल एक बच्चा अति कुपोषित मिला तथा 35 बच्चें आंशिक कुपोषित हैं। 

डीएम ने चांदपुर की सीडीपीओ को अच्छे कार्य के लिए प्रशंसा पत्र जारी किए जाने के निर्देश भी दिए। बच्चों का वजन कराया गया और नियमित पुष्टाहार वितरण के संबंध में जानकारी ली। कहा कि लापरवाही दिखाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें