श्री राधा वल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी उत्सव में भक्तजनों को प्रसाद वितरित करते मंदिर के पुजारी
- फोटो : DEVBAND
श्री राधा नवरंगी लाल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
देवबंद। सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी उत्सव में रोज ठाकुर श्री राधा नवरंगी लाल जी को खिचड़ी का भोग लगाना और मनमोहक वस्त्र भक्तजनों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
मंगलवार को श्री राधा नवरंगी लाल जी की सुंदर झांकी के दर्शन किए। उत्सव में सुबह के समय राधा नवरंगी लाल के भजनों का गुणगान किया गया। बाद में श्रद्धालुओं को खिचडी प्रसाद, मोदक, मेवा और पीली दाल व चावल के साथ काजू, बादाम और मखानों का प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य सेवक नवनीत लाल गोस्वामी ने बताया कि खिचड़ी उत्सव 13 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस मौके पर विनोद लाल गोस्वामी, लाल जी गोस्वामी, नितेश गोस्वामी, नीरज गोस्वामी आदि रहे।